बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों बीएमसी के साथ अपने विवाद को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बृह्नमुंबई नगर निगम यानी बीएमसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करके सोनू सूद को आदतन अपराधी बताया है। बीएमसी का कहना है कि, यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने ऐसा किया हो। इससे पहले उन्होंने जुहू की एक ईमारत में लगातार अवैध निर्माण कराया। वहां पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दो बार कार्रवाई भी की जा चुकी हैं।
आपको बता दें कि, बीएमसी का आरोप है कि सोनू सूद रिहायशी बिल्डिंग को होटल में बदलने की कोशिश की है। पिछले साल अक्टूबर महीने में बीएमसी ने सोनू सूद को नोटिस जारी किया था। इसके बाद ही अभिनेता सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया।

सोनू सूद के लिए बीएमसी ने हाईकोर्ट में कहा कि, अपील करने वाले शख्स आदतन अपराधी है और उन्होंने पैसों के लिए अवैध निर्माण कराया है। उन्होंने अब फिर से निर्माण कराना शुरू कर दिया है जबकि इसके लिए उन्होंने डिपार्टमेंट से कोई अनुमति नहीं ली है। उन्होंने उस अवैध कमर्शियल होटल का निर्माण बिल्डिंग प्लान के खिलाफ जाकर के किया। अब वह इसका बचाव कर रहे हैं। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली थी। रिहायशी ईमारत को कमर्शियल इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने कोई लाइसेंस नहीं लिया था।
इस बीच सोनू सूद और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात भी काफी चर्चा में है। इस मुलाकात को बीएमसी के नोटिस से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि, यह मुलाकात शरद पवार के घर पर हुई है।
Punjab unveils film promotion policy offering major subsidies
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
FCC chief Carr criticises US b’casters over Iran war reporting
Krafton India announces Rs. 4cr prize pool for BGIS ’26 finals
Ledure Lightings launches new TVC with Ranbir Kapoor
NDTV’s Yo Yo Honey Singh Delhi concert an electric affair 

