सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने दो प्रमोशनल ऑफर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। इस ऑफर के तहत 1199 और 139 रुपए के प्रीपेड प्लान उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1499 और 199 रुपए हैं। बीएसएनएल ने इन दो प्रमोशनल ऑफर की डेडलाइन को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि, बीएसएनएल ने इससे पहले भी अपने इन दो प्रमोशनल ऑफर के डेडलाइन को आगे बढ़ाया है।
क्या है इन प्लान्स के फायदें ?
बीएसएनएल के इन दो प्रमोशनल ऑफर के फायदे की बात करें तो सबसे पहला फायदा तो यह है कि बीएसएनएल का 1499 और 199 रुपए वाला प्लान डिस्काउंट पर 1199 और 139 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा अन्य फायदे की बात करें तो…
1199 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को 250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन मिलते है। इसके अलावा 24 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ 365 दिनों की वैधता दी जाती है।
139 रुपए के प्लान में 250 एफयूपी मिनट रोजाना मिलते है। इसके साथ ही रोजाना 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट और 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में 28 दनों की वैधता मिलती है।
आपको बता दें कि यह दोनों प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल में उपलब्ध है।
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Prime Video, HBO Max executives to headline Series Mania Forum
Maya Rudolph set for Broadway debut with ‘Oh, Mary!’
Netflix orders ‘KPop Demon Hunters’ sequel, inks deal with director Maggie Kang
Aaron Pierre joins cast of Gunn’s ‘Superman’ sequel ‘Man of Tomorrow’
Rusk Media announces ‘Battleground’ S2 on Amazon MX Player
Tata Play Binge curates special b’day watchlist for Alia Bhatt 

