टेलीविज़न की दुनिया का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ देखने वाले दर्शकों के लिए एक बुरी खबर हैं। दरअसल, खबर है कि, इस शो के मेकर्स जल्दी ही इस शो को बंद करने जा रहे हैं। बता दें कि, द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते बॉलीवुड का कोई न कोई सितारा पहुँचता है, जिसके साथ कपिल शर्मा की पूरी टीम मस्ती करती हैं और इस दौरान ऐसी महफ़िल सजती है कि दर्शकों की एक बड़ी संख्या टेलीविज़न स्क्रीन पर इस शो को देखने के लिए उमड़ पड़ती हैं।
मीडिया रिपोर्ट में आ रही खबरों को आधार माने तो शो के मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला लिया है और इसके बाद जल्दी ही मेकर्स इस शो को नए अंदाज़ में नए सीजन के साथ वापस लेकर आएंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शो की कास्टिंग में भी बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, यह अभी सिर्फ कयास है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हैं।
आपको बता दें कि, द कपिल शर्मा शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है। इस शो की मेन यूएसपी है कि, इसमें हर हफ्ते कोई न कोई बॉलीवुड का सितारा अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुँचता हैं। इस शो में कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, शुमोना चक्रवर्ती जैसे सितारे कॉमेडी करते नजर आते हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ के फैंस के लिए बुरी खबर
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Prime Video, HBO Max executives to headline Series Mania Forum
GTC Network gives Punjabi twist to Legends League Cricket
Nicole Kidman, Jamie Lee Curtis bring ‘Scarpetta’ book series to television
Hari Nair to step down as Tips Music CEO
James Wan to direct reimagined ‘The Gangster, The Cop, The Devil’
Tawana Burnett named Jury Chair for Abby Awards 2026
‘Sankalp’ streams on Amazon MX Player with Nana Patekar’s OTT debut 

