लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के घर आज किलकारियों के साथ खुशियां आई हैं। बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। इस जानकारी को खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाया। आज सुबह कपिल शर्मा ने ट्वीट के जरिए बताया कि, नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बीटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है, आपके प्यार और दुआओं के सभी का शुक्रिया।
इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपिल के लिए बधाइयों का ताता लग गया है। बता दें कि कपिल और गिन्नी की एक बेटी अनायरा भी है जो हाल ही में एक साल की हुई हैं।
पीछे कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ के बंद होने को लेकर खूब सुर्ख़ियों में थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वो दूसरी बार पिता बनने का रहे हैं इस वजह से शो को बंद करने का फैसला किया गया है।
‘Dhurandhar2’ BO run strong; tops Rs. 550cr mark globally
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
NCW summons Nora, Sanjay Dutt, Badshah over obscene songs
On vulgar song, CBFC clarifies digital content not certified by it
Sanjay Dutt, Norah Fatehi song in the eye of obscenity storm
FOG Play, RailTel spotlight hotels’ digital transformations
Canada, S.Korea, US, UK among Netflix’s best performing 2025 ISPs
RailTel bags big Prasar Bharati contract for DD cloud services
‘Zootopia2’ nets 32mn viewers globally since streaming debut 

