लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपने ऑस्ट्रेलियाई यूजर्स के लिए समाचार देखने व साझा करने की सेवा पर रोक लगा दी है। फेसबुक ने अपने बयान में कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक फेसबुक पर समाचार सामग्री प्रकाशित कर सकते हैं, लेकिन उनके लिंक और पोस्ट को ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स ना तो देख पाएंगे और ना ही उसे साझा कर पाएंगे।
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया में समाचार के बदले भुगतान करने के प्रस्तावित कानूनों को लेकर ही ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक ने यह कदम उठाया है।
ऑस्ट्रेलिया के फेसबुक यूजर्स ऑस्ट्रेलिया की खबर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ख़बरों को भी साझा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाहर के फेसबुक यूजर्स भी ऑस्ट्रेलिया की किसी खबर को साझा नहीं कर पाएंगे।
फेसबुक के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, प्रस्तावित कानून ने हमारे मंच और प्रकाशकों के बीच सम्बन्ध को समझने में गलती की है। इसने हमारे आगे कठोर विकल्प को ही छोड़ा। इसमें हम या तो उस कानून का पालन करें जो इस सम्बन्ध की वास्तविकता की अनदेखी करता है या ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाओं में समाचार सामग्री ना दिखाएं। भारी मन के साथ हम दूसरा विकल्प चुन रहे हैं।
Punjab unveils film promotion policy offering major subsidies
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
FCC chief Carr criticises US b’casters over Iran war reporting
Two young filmmakers seek support for ‘middle-of-the-road’ cinema
Krafton India announces Rs. 4cr prize pool for BGIS ’26 finals
Ledure Lightings launches new TVC with Ranbir Kapoor 

