सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के पेज को पॉलिसी उल्लंघन के कारण हटा दिया था। हालांकि जब फेसबुक के इस कदम पर सोशल मीडिया पर फेसबुक का काफी विरोध हुआ तो फेसबुक ने झुकते हुए किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को री-स्टोर कर दिया। यूजर्स ने फेसबुक के इस कदम पर फेसबुक पर किसान विरोधी होने तक का आरोप लगा दिया था।
मीडिया रिपोर्ट में आई हुई ख़बरों को आधार माने तो किसान मोर्चा के फेसबुक पेज को बनाये हुए अभी सिर्फ पांच दिन ही हुए हैं। खबर के लिखे जाने तक फेसबुक पर किसान मोर्चा के पेज पर फॉलोअर्स की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेल के हेड बलजीत सिंह ने अपने बयान में कहा कि, किसान एकता मोर्चा के पेज को पॉलिसी के उल्लंघन के कारण हटाया गया था। किसान एकता मोर्चा के पेज को रविवार शाम 7 बजे हटाया गया था और फिर रात 9:30 बजे इसे री-स्टोर कर दिया गया था। रविवार शाम को संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जिसे पेज पर लाइव चलाया जा रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के ख़त्म होने के बाद पता चला कि फेसबुक पेज को हटा दिया गया है।
आपको बता दें कि, फेसबुक पेज किसान एकता मोर्चा पर किसान आंदोलन की हर हर अपडेट को अपडेट किया जाता है।
फेसबुक ने री-स्टोर किया ‘किसान एकता मोर्चा’ का फेसबुक पेज
DD’s ‘Ramayan’-fame Sagar Pictures forays into global studio biz
JioStar announces six ‘Bigg Boss’ editions from September
MIB seeks feedback on digital news rules
Maharashtra, Centre step up preparations for WAVES 2027
HEXVORA wins inaugural ‘BGMI: NAYE KHILADI’ tournament
‘Dulhaniya Le Aayegi’ makers announce ticket offer
Prime Video sets ‘Neagley’ premiere for Sept. 16
Chrome DM COTT: ‘Raktanchal’ S3 draws 44.55 mn viewers
Reality show ‘Playground’ S5 to premiere on Amazon MX Player Aug 2 


