फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर्स को जल्दी ही एक कमाल का फीचर मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स लाइक बटन को हाईड कर सकेंगे। दरअसल, कई यूजर्स को उनकी पोस्ट पर मिलने वाले कम लाइक्स से समस्या होती है। ऐसे में इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पोस्ट पर मिलने वाले लाइक्स को छुपा सकेंगे। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और फेसबुक यूजर्स को भी इस फीचर का सपोर्ट जल्दी ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
इंस्टाग्राम के चीफ एडम मोस्सेरी के मुताबिक फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लाइक काउंट को पूरी तरह से बंद करने का ऑप्शन दिया जा सकता है या फिर लाइक काउंट को यूजर्स को अपने तक ही सीमित रखने का विकल्प मिलेगा। मतलब कोई दूसरा नहीं देख पाएगा कि आखिर आपको इंस्टाग्राम के किसी पोस्ट पर कितने लाइक मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह यूजर्स का निर्णय होगा कि आखिर वो किस पोस्ट के लाइक काउंट को टर्न ऑफ और टर्न ऑन करना चाहते हैं।
ऐसा माना जाता है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स की किसी पोस्ट पर मिलने वाले कम लाइक्स यूजर्स को स्ट्रेस दे सकते हैं। दरअसल, यूजर्स सोशल मीडिया पर लाइक्स की संख्या को स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते हैं।
Govt unveils revamped TV ratings framework; entry norms liberalised
KRAFTON, DPIIT sign pact to promote digital entertainment, esports
Distribution paradigms shifting, but audience remains ‘king’ Prasar Bharati CEO
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
Chetak SCREEN Awards 2026 to air live on Sony on April 5
ZEE5 Global to premiere ‘Hey Balwanth’ on March 31
Pocket FM partners with Indian Open Pickleball 2026
Ridhi Dogra hosts Nat Geo’s ‘Postcards from Hong Kong’
Prime Video announces ‘Matka King’ release on Vijay Varma’s b’day 

