अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने आधिकारिक तौर पर अपने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2021 इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह इवेंट वर्चुअल तरीके से होगा। एप्पल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार इस इवेंट की शुरुआत सात जून को रात 10.30 बजे से होगी। इवेंट को एप्पल डॉट कॉम पर लाइव देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों को आधार माने तो इस इवेंट आईओएस 15 और आईपैडओएस 15 की लॉन्चिंग हो सकती है। आईओएस 15 की परफॉर्मेंस और स्टेबलिटी पर ध्यान दिया जा सकता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर रात में आने वाले नोटिफिकेशन के साउंड अपने आप बंद हो सकते हैं। इसके अलावा आई मैसेज के साथ प्राइवेसी को लेकर भी बदलाव हो सकते हैं। आईपैड के लिए नया होम स्क्रीन भी रिलीज हो सकता है। आईपैडओएस 15 में भी प्राइवेसी को लेकर कुछ एलान हो सकते हैं। बता दें कि अभी तक एप्पल की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसके लिए कुछ भी नहीं कहा गया है।
वैसे तो डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में एप्पल हार्डवेयर को लांच नहीं करता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस इवेंट में एपल 14 इंच और 16 इंच का मैक बुक प्रो लॉन्च कर सकता है। दोनों मैकबुक प्रो में नई डिजाइन मिल सकती है।
Prasoon Joshi to head panel on measures to strengthen film sector
Dhurandhar2′, ‘Main Vaapas Aaunga’ among 2026 H1 BO success
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
Zee Entertainment gets govt nod for Rs. 418cr FDI
UK intervention in WBD-Paramount merger may hold up deal
TV9 Bangla-hosted education expo & awards event to air July 2
Sony MAX to premiere Rani Mukerji’s ‘Mardaani 3’ July 18
Actor Adarsh Gourav revels in anonymity despite impressive outings 

