ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ सीजन 2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दर्शकों का इंतज़ार अब जल्दी ही ख़त्म होने वाला है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स की तरफ से बताया गया है कि यह वेब सीरीज दर्शकों के लिए समर सीजन में उपलब्ध हो जाएगी।
मुकेश छाबड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सीरीज के टीज़र को भी साझा किया है। साझा टीज़र के अनुसार यह सीरीज हिंदी के साथ – साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ होगी। साझा टीज़र में सभी लोग श्री कांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी को ढूंढ रहे हैं।
https://twitter.com/MukeshChhabraCC/status/1394543549228613633
आपको बता दें कि द फैमिली मैन सीजन 2 का आधिकारिक ट्रेलर कल साझा किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कल सीरीज की रिलीज़ की तारीख का भी पता चल जाएगा। ट्रेलर की जानकारी एमाजोन प्राइम वीडियो ने भी अपने ट्वीट के जरिये साझा की है। अपने ट्वीट में एमाजोन प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, कल कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।
kal kuch aisa hone wala hai jiske baare mein hum soch bhi nahi sakte 🤯
Trailer out tomorrow! #TheFamilyManOnPrime@SrikantTFM @rajndk @BajpayeeManoj @Samanthaprabhu2 @Priyamani6 @sharibhashmi @sumank @Suparn @shreya_dhan13 @hinduja_sunny @DarshanKumaar @SharadK7 @ishahabali pic.twitter.com/UjarU0LwzM— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 18, 2021
वैसे आपको बता दें कि यह वेब सीरीज 12 फ़रवरी को ही रिलीज़ होनी थी। लेकिन, मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट को आगे के लिए टाल दिया था। इसका पहला सीजन 20 सितंबर 2019 को रिलीज हुआ था और अब इसके दूसरे सीजन को लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
इस सीरीज का निर्माण राज एंड डीके ने किया है। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा शारिब हाशमी, प्रियमणि, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
‘Ramayana’ makers unveil Yash’s Ravana look; MrBeast joins promos
ALCOA India seeks TRAI intervention on live TV streaming
India, Korea account for bulk of Asia video content spend: MPA
Vir Das to perform in New York on Jan 30, 2027
President Murmu exhorts celebs to not endorse ‘harmful products’
Vinod Kapri’s ‘Pyre’ to release on Oct 23 in theatres
SAB to revive ‘Suraag’, ‘Damini’ series in partnership with DD
Google names Nitin Gajria MD for Southeast Asia
Doraemon builds buzz ahead of Oct 2 theatrical release
DD Free Dish MPEG-4 channel list updated 


