कोरोना की दूसरी लहर देश में हाहाकार मचा रही है। कोरोना महामारी में लोगों की सहायता के लिए बॉलीवुड कलाकार खुल के सामने आये है और अब इस सूची में एक नाम जैकलीन फर्नांडिस का भी शामिल हो गया है। अभी हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने कहा है कि, हम 100 बिस्तर वाला, और 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाला अस्पताल खोलेंगे। इसके अलावा हमने 2 एंबुलेंस भी खरीदी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे क्योंकि दुर्भाग्य से एंबुलेंस की सेवा बहुत ही महंगी है, लोग इनकी सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते वह अपनी जान गवां रहे हैं अगर वह समय पर अस्पताल जाएं तो उनकी जान बचाई जा सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं हो पा रहा है जो कि बहुत ही खराब बात है। इसके चलते हमने 2 एंबुलेंस खरीदी है जो की पूरी तरह से अत्याधुनिक होगी।
आपको बता दें कि हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना महामारी के दौरान खाना भी वितरण किया था। उन्होंने एक एनजीओ के साथ किचन चलाया था। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, मजबूत रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, जितना हो सके दूसरों की मदद करें। हमेशा प्यार और दया फैलाएं! हम सभी अपने-अपने तरीकों से महामारी से लड़ रहे हैं। आइए हम सभी के साथ सहानुभूति और समझदारी रखें। दया की अपनी कहानियों को हमारे साथ शेयर करते रहें और हम प्यार, एकता जैसे शब्दों को फैलाने में मदद करें।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Disney showcases strength of animated storytelling at a fest
‘SACH’ S3 expands beyond campuses, sets sights on rural India
NDTV shareholders approve reappointment of Senthil Chengalvarayan to Board
Netflix spotlights summer delights
Vishal Dadlani’s best ‘Indian Idol’ moments 


