टेक कंपनी गूगल की पेमेंट ऐप सर्विस गूगल पे के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब यूजर्स इस पेमेंट ऐप के जरिए अमेरिका से भारत और सिंगापुर पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। यह ट्रांसफर वाइज और वेस्टर्न यूनियन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। गूगल ने इसके लिए वेस्टर्न यूनियन और वाइज के साथ साझेदारी की है।
इसको लेकर के गूगल पे कहना है कि आने वाले समय में पैसा ट्रांसफर वाइज कंपनी द्वारा 80 देशों और वेस्टर्न यूनियन के जरिए 200 देशों में किया जाएगा। हमारे इस कदम से यूजर्स आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि इस साल के अंत तक सभी लोग अमेरिका से भारत में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। लोगों का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा और आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि गूगल ने पिछले साल ही गूगल पे को रीडिजाइन किया था। गूगल पे के पुराने ऐप में आपको बैंक कार्ड डिटेल और हालिया ट्रांजैक्शन होम पेज पर नजर आते थे। लेकिन नए गूगल पे ऐप में न केवल ट्रांजैक्शन डिटेल मिलेगी, बल्कि यूजर अपने रोजाना के खर्च को चेक कर पाएंगे।
गूगल पे में यूजर्स को एक ग्रुप चैट फीचर भी मिलेगा जहाँ यूजर्स एक ग्रुप में कंट्रीब्यूशन कर पाएंगे।
Netflix unveils global ads expansion, new content slate at Upfront ’26
Saif Ali Khan says instinctively drawn to gripping ‘Kartavya’
Netflix effect on global economy: $325bn+ in 10 years; India a major mkt
Reliance Jio prepares for mega IPO; seeks regulatory nods
Actor Shilpa Shetty to host cooking comedy show ‘Maa Hai Na’
JioHotstar to premiere ‘Dhurandhar The Revenge’ on June 4
Sebastian Stan, Scarlett Johansson join cast of ‘The Batman – Part 2’
Arjun Sarja’s ‘Blast’ set for May 28 worldwide release
CNBC-TV18 Titans Summit spotlights India’s next growth opportunities
John Krasinski returns as Jack Ryan in Prime Video’s ‘Ghost War’ 

