टेलीविज़न का सबसे लोकप्रिय शो रामायण एक बार फिर से टेलीविज़न पर वापसी को तैयार है। पिछले साल कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान इसे दूरदर्शन के चैनल पर प्रसारित किया गया था। बता दें कि देश में अभी भी कोरोना है। ऐसे में देश के अधिकतर हिस्सों में राज्य सरकारों द्वारा पाबंदियां लगाई गयी है। इस मुश्किल वक़्त में लोगों के मनोरंजन के लिए इस बार रामायण का प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा। कलर्स पर इस वीरवार से रामायण को प्रसारित किया जाएगा।
आपको बता दें कि 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी। उस समय भी इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कहा जाता है कि रविवार को जब ये शो आता था तब सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये रामायण देखने में मग्न हो जाते थे।
पिछले साल जब लॉकडाउन के दौरान इस दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था तब भी इस धारावाहिक को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। उस दौरान बार्क द्वारा जारी साप्ताहिक रेटिंग में यह पहले स्थान पर था।
रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
18th IDSFFK to begin on October 2
Netflix announces reality show ‘Monopoly’
Apple TV premieres Anya Taylor Joy’s ‘Lucky’
Amazon Music India to livestream ‘Fuji Rock Festival 2026’
Aparshakti Khurana releases new song ‘Manmohneya’ 


