टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य करने वाली है। अब खबर आ रही है कि गूगल 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन सभी गूगल अकाउंट पर लागू करने जा रहा है।
इस बारें में गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में जानकारी दी है। गूगल का कहना है कि, साल 2020 में ‘हाउ स्ट्रांग इज माय पासवर्ड’ को लेकर 300 फीसदी तक सर्च हुए हैं। गूगल ने कहा है कि कई लोग लंबे और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वह काफी नहीं है।
गूगल के प्रबंधन, पहचान और उपयोगकर्ता सुरक्षा के निदेशक मार्क रिशर ने लिखा है, ‘हम जल्द ही 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन शुरू करने जा रहे हैं। यूजर्स अपने मोबाइल नंबर के जरिए अपने अकाउंट को 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सिक्योर रख सकेंगे।
आपको बता दें कि गूगल के पास 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह सभी अकाउंट के लिए अनिवार्य नहीं है। हालंकि, अब गूगल की प्लानिंग है इसे अनिवार्य करने की।
वैसे गूगल के इस कदम से उन यूजर्स को काफी फायदा होगा जो अपने अकाउंट का पासवर्ड काफी आसान रखते हैं।
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Network18 reaches 250mn TV viewers, crosses 65bn social video views: Akash Ambani
MIFF panel agrees youngsters driving documentary renaissance
At APOS, JioStar’s Chatterjee says India most demanding live sports market
Mathrubhumi rolls out multi-platform FIFA World Cup campaign
Prime Video drops trailer of ‘Alliance’
NDTV.com tops Comscore news rankings for fifth straight month
News18 India honours Bharat’s changemakers at Amrit Ratna 2026 


