कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि, दो दिनों के भीतर ही कई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया गया है।
आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (आईपीएल जीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच मंगलवार को हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि कोरोना के कहर को दखते हुए इस साल आईपीएल सस्पेंड करना होगा।
UPDATE: The Indian Premier League Governing Council (IPL GC) and Board of Control for Cricket in India (BCCI) in an emergency meeting has unanimously decided to postpone IPL 2021 season with immediate effect.
Details – https://t.co/OgYXPj9FQy pic.twitter.com/lYmjBId8gL
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2021
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीसीसीआई इस टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ की सेफ्टी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। यह फैसला सभी की भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह मुश्किल समय है और खासकर भारत के लिए। हमने कोशिश की कि हम लोगों के लिए थोड़ी सकारात्मकता लेकर आएं और उनका मनोरंजन करें। टूर्नामेंट अब सस्पेंड हो गया है और इससे जुड़े सभी लोग अपने परिवार के पास लौट सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा है कि आईपीएल 2021 को अभी रोक दिया गया है, इसको रद्द नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, देखना होगा कि इसको कब रिशिड्यूल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच को स्थगित करना पड़ा था।
मीडिया में ऐसी भी ख़बरें आ रही थीं कि आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में कराए जाएंगे, लेकिन साहा के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।
आईपीएल 2021 में अभी तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। वही इन तीन खिलाड़ियों के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कैंप से बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईपीएल 2021 जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में खेला जा रहा था।
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 पिछले महीने 9 अप्रैल से शुरू हुआ था। आईपीएल के इस सीजन में अबतक सिर्फ 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराये जा चुके थे। कोरोना के कारण ही पिछले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में जैव सुरक्षित वातावरण में किया गया था। अभी भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति यह है कि यहां रोजाना कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और साढ़े तीन हज़ार के करीब मौतें हो रही हैं।
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
Murugan resigns from Cabinet as Mos MIB & Rajya Sabha
Broadcasters flag HD-SD conversion, satellite spectrum concerns in submission to MIB on telecom rules 2026
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Chanu, Dhanda, Sooryavanshi among CNN-News18 ‘IOTY’ sports nominees
On ‘Legends Return’ Bidipta talks about growth after ‘Indian Idol’
Ofcom study flags concerns over offensive language on air
ISL says first 5 matches netted 65mn YouTube views; 52mn viewers 

