बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ‘फ्री कोविड हेल्प’ को लांच किया है, जिससे लोग अपना कोरोना टेस्ट घर पर ही करा सकेंगे। इस बात की जानकारी सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिये दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो को भी साझा किया जिसपर पूरी जानकारी है। इसमें एक टोल फ्री नंबर दिया गया है, जिससे आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसके साथ ही आप कोरोना की जांच भी करा सकते है।
You, take REST.
Let me handle the TEST.Launching FREE COVID HELP with @HealWell24 @Krsnaa_D@SoodFoundation pic.twitter.com/TXDEp5jRAc
— sonu sood (@SonuSood) April 27, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप भी बनाया है, जिसके माध्यम से वो देश भर के जरूरतमंदों तक मदद पहुँच सके।
सोनू सूद पिछले साल कोरोना की वजह से लॉकडाउन से ही काफी सक्रिय है। पिछले साल उन्होंने प्रवासियों की भी काफी मदद की थी और अभी भी वो लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों तक ऑक्सीन पहुंचाने से लेकर मरीज को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए हैदराबाद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
‘Black Warrant’, ‘Ba**ds Of Bollywood’ get SWA Awards’ top honours
Amazon CEO Andy Jassy terms Prime Video ‘profitable’ biz
Subhash Chandra launches new dialogue platform
Goafest opens focusing on ‘Reset for Growth’, high-octane Sukhbir performance
Kohli highest earner in IPL history; KKR leads teams in valuations
Angel One, TVF launch ‘12th Man’ microdrama series
Karisma Kapoor recalls her first dance with Govinda on ‘India’s Best Dancer 5’
SPNI promotes Rupen Thakkar as Vice President and Head Counsel
‘Raja Shivaji’ becomes first Marathi film to cross Rs.100cr
Prime Video sets June 5 premiere for ‘The Pyramid Scheme’ 

