अभिनेता गुरमीत चौधरी ने ऐलान किया है कि वो आम आदमी के लिए लखनऊ और पटना में एक हज़ार बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएंगे। इस बात की घोषणा गुरमीत ने सोशल मीडिया पर की।
अपने ट्वीट में गुरमीत चौधरी ने लिखा कि, मैंने यह तय किया है कि अल्ट्रा मॉडर्न 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल पटना और लखनऊ में आम आदमियों के लिए खोलूंगा। इसके अलावा में कई और शहरों में भी खोलूंगाl आपकी सहायता और आशीर्वाद चाहिए। जय हिंद। जल्द ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी दूंगा।
I have decided I will be opening ultra modern 1000 bed hospital in Patna and Lucknow for the common man. Followed by other cities. Need your blessings and Support. Jai Hind. Details will be shared soon.🙏🙏#CovidIndia #CovidHelp
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) April 25, 2021
आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी पीछे कोरोना की गिरफ्त में थे। अब दोनों स्वस्थ है। पीछे ही गुरमीत ने कहा था कि वो अभिनेता सोनू सूद से काफी प्रभावित है और लोगों की सहायता करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। रोजाना आने वाले कोरोना के मामले साढ़े तीन लाख के ऊपर पहुँच गए है। इस मुश्किल वक़्त में बॉलीवुड और टेलीविज़न के लोकप्रिय सितारों का मदद के लिए आगे आना सराहनीय है।
बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों से पहले गुरमीत टीवी के कई लोकप्रिय सीरियलों में काम कर चुके है, जिन्हे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
Prasoon Joshi to head panel on measures to strengthen film sector
Dhurandhar2′, ‘Main Vaapas Aaunga’ among 2026 H1 BO success
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
‘Gram Chikitsalay’ S2 crosses 3.5mn views on Prime Video
Dish TV CTO Veerender Gupta resigns, moves to group subsidiary
CNN-News18 partners Nippon India Mutual Fund for new prime time studio
NDTV CoLab: powering new brand collaborations in the age of AI
Zee Entertainment gets govt nod for Rs. 418cr FDI 


