टेक कंपनी गूगल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप गूगल मीट में नए अपडेट का ऐलान किया है जो कि अगले महीने की शुरुआत में डेस्कटॉप और लैपटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। बता दें कि इस अपडेट में यूजर्स को नया इंटरफ़ेस और ऑटो ज़ूम के साथ – साथ अन्य लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी का कहना है कि यह नए फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।
गूगल मीट में यूजरों को मिलने वाले फीचर की बात करें तो एप में हाइड फीचर दिया जायेगा। इससे यूजर्स ऑनलाइन मीटिंग के दौरान खुद को हाइड कर सकेंगे। इसके अलावा ऑटो ज़ूम फीचर भी दिया जाएगा। इस फीचर से यूजर्स ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अपनी जगह से अगर थोड़ा भी हिलेंगे तो ऑटो ज़ूम अपने आप चेहरे पर फोकस करेगा।
कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में इस फीचर का सपोर्ट गूगल वर्कस्पेस में दिया जाएगा। इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कोरोना काल में जब अधिकत्तर लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। ऐसे वक़्त में यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप यूजरों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
BULLET Microdrama’s ‘Deadline’ wins National award
‘Blade Runner 2099’ to stream on Prime Video from Nov 25
Zee Telugu to premiere Ram Charan’s ‘Peddi’
Ranveer Singh becomes brand ambassador for Gresbond by Kajaria
JioHotstar, RED FM’s ‘People’s Parliament’ to air on Asianet Oct 11 

