बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत आये दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती है। अब कंगना अपने एक ट्वीट को लेकर के चर्चा में है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि, क्या कोई मुझे बता सकता है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन हो चुका है ? सेमी लॉकडाउन है ? दिखावे का या नकली लॉकडाउन है ? क्या हो रहा है यहां ? ऐसा लग रहा है कि यहां कोई गंभीर फैसला नहीं लेना चाहता। जब हर समय सिर पर तलवार लटकी तब चंगू – मंगू गैंग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कि वह रहेंगे या नहीं।
Can anyone tell me if Maharashtra has a lockdown? Semi lockdown ? Fluid or fake lockdown? What is going on here? No one seems to be wanting to make decisive decisions. Changu Mangu gang fighting with existential crisis To be or not to be while every moment hanging like a sword.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 12, 2021
कंगना के इस ट्वीट पर यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कंगना के इस ट्वीट पर लिखा कि, महाराष्ट्र का पता नहीं पर कंगना के दिमाग में जरूर सम्पूर्ण लॉकडाउन लग गया है।
महाराष्ट्र का पता नहीं पर कंगना के दिमाग में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है।
— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) April 12, 2021
वैसे कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही शुरू हो गया था और बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस में तोड़ फोड़ किये जाने के बाद तो यह और बढ़ गया।
कंगना की आने वाली फिल्म की बात करें तो कंगना ‘थलाइवी’ के साथ दर्शकों के बीच पहुचेंगी, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए फिल्म को कबतक रिलीज़ किया जाएगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। थलाइवी के ट्रेलर को रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा हैं।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Yash defends ‘Toxic’ on ‘Aap Ki Adalat’, says ‘It’s for Gen Z, not a gimmick’
NDTV 24×7 rebranded as NDTV, launches new brand identity
SPNI unveils new Tamil GEC Sony VIZHA; to launch in Oct. 2026
Prime Video clears ‘Adarsh Baal Vidyalaya’ S2 & 3 after popularity
Esports WC Foundation Deputy CEO Mike McCabe bullish on India 


