एमाजोन प्राइम के सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है। हालांकि, यह 50 प्रतिशत कैशबैक वाला ऑफर प्लेटफॉर्म के वार्षिक सब्सक्रिप्शन और 3 महीने की मेम्बरशिप लेने पर ही मिल रहा है। इसके साथ ही इस 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स की उम्र 18 साल से 24 साल तक की ही होनी चाहिए। दरअसल, एमाजोन प्राइम का यह यूथ ऑफर है। इसके तहत 18 साल से 24 साल तक की उम्र के यूजर्स को सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
एमाजोन प्राइम के इस 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को पहले तो सब्सक्रिप्शन की पूरी राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद यूजर्स को अपनी उम्र को वेरिफाई करने के लिए ईमेल या फिर एसएमएस वेरिफिकेशन प्राप्त होगा। हो सकता है कि उम्र को वेरिफाई करने के लिए यूजर्स को कुछ दस्तावेज साझा करने के लिए कहा जाए। एक बार उम्र वेरिफाई होने के बाद यूजर्स को एमाजोन पे अकाउंट में 50 प्रतिशत राशि क्रेडिट हो जाएगी।

अपने इस ऑफर को लेकर एमाजोन का कहना है कि, उम्र को वेरिफाई करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने से पहल यूजर्स 30 दिनों के फ्री ट्रायल ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।
आपको बता दें कि एमाजोन प्राइम के वार्षिक प्लान की कीमत 999 रुपए है और 3 महीने की मेम्बरशिप वाले प्लान की कीमत 329 रुपए है।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
JioHotstar, RED FM’s ‘People’s Parliament’ to air on Asianet Oct 11
‘Ramayana’ Part 1 to release worldwide on Nov 5
Dhadkan wins ‘Hustle 5’, takes home Rs.1cr prize
Vizag Comic Con debut draws over 12,000 visitors
‘Avatar: Seven Havens’ renewed for two more seasons 

