टेलीविज़न की क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली एकता कपूर पर पोस्टर चोरी का आरोप लगा है। दरअसल, एकता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज़ किया था। इस वेब सीरीज के पोस्टर को लेकर ही एकता पर चोरी का आरोप लगा है।
साल 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म लिओव के निर्माताओं ने पोस्टर को लेकर ऑल्ट बालाजी पर चोरी का आरोप लगाया है।
इसी सिलसिले में जहान बक्शी ने ट्विटर पर लिखा कि, भाई ऑल्ट बालाजी क्या तुम ठीक हो ? अगर आपको को पोस्टर डिजाइनर चाहिए था तो मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ। मैं वादा करता हूँ कि ये इतना महंगा भी नहीं है।इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में जहान ने बताया कि उनकी फिल्म के पोस्टर को किसने बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी भी फिल्म के लिए पोस्टर पर पैसा और समय लगाना मुश्किल होता है। जिनके पास असली पोस्टर बनाने के पैसे हैं वो दूसरों के पोस्टर कॉपी कर रहे हैं। यह दुखद है।
This poster for LOEV was designed by @TalkPigeonCo and illustrated by Rohan Pore. We spent months on it. Investing solid time/money on a poster for an indie film is difficult. And yet, a studio which surely has the resources to commission original designs opts to steal it. Sad. pic.twitter.com/XYzGcFBmdZ
— JSB (@jahanbakshi) April 9, 2021
इसके अल्वा फिल्म निर्देशक सुधांशु सरिया ने भी ऑल्ट बालाजी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ये इंडस्ट्री ऐसी क्यों है ? जब उठा तो पता चला कि कड़ी मेहनत से बनाया गया हमारा पोस्टर ऑल्ट बालाजी के बुद्धिमान लोगों ने अपनी फिल्म के लिए बिना किसी रोक टोक के ले लिया है।
https://twitter.com/iamsuds/status/1380427825098858504
ऑल्ट बालाजी के प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर के कहा है कि, ऑल्ट बालाजी सभी कलाकारों का पूरा सम्मान करता है। हम कभी भी जानबूझकर किसी अन्य कलाकार की कड़ी मेहनत को चोरी नहीं करते। हमारे शो के पोस्टर के निर्माण के लिए हमारे साथ बहुत सारे रचनात्मक साथी जुड़े हुए हैं। हम इस मामले को लेकर अपना काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पोस्टर विवादों वाली वेब सीरीज हिज स्टोरी 25 अप्रैल को जी 5 और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
BULLET Microdrama’s ‘Deadline’ wins National award
‘Blade Runner 2099’ to stream on Prime Video from Nov 25
Zee Telugu to premiere Ram Charan’s ‘Peddi’
Ranveer Singh becomes brand ambassador for Gresbond by Kajaria
JioHotstar, RED FM’s ‘People’s Parliament’ to air on Asianet Oct 11 

