बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन 1.47 करोड़ रुपए का कारोबार किया। लोकप्रिय फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म ने पांचवे दिन 1.47 करोड़ का व्यापार किया है। बता दें कि मुंबई सागा शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ वाले दिन फिल्म ने 2.82 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा फिल्म ने शनिवार को 2.40 करोड़, रविवार को 3.52 करोड़, सोमवार को 1.49 करोड़ और मंगलवार को 1.47 करोड़ का व्यापार किया। कुल मिलाकर के फिल्म ने अबतक 11.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1374596399350771716
आपको बता दें कि फिल्म मुंबई सागा में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय के साथ दूसरे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
कोरोना के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों के खुलने के बाद रूही और मुंबई सागा दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इसके अलावा आगे सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें परिणीति चोपड़ा की साइना और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी शामिल हैं।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
Retro K-pop comedy ‘Wild Sing’ to stream on Netflix from July 31
Guest Column: How platform services can build India’s next hyper-local media ecosystem?
Lee ‘Faker’ Sang hyeok named Esports World Cup ambassador
Disney, Jon Youshaei collab for global creator summit in Hollywood
Kerala nudges MIB for stricter film censorship to curb drug use 


