बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर के काफी चर्चा में बने हुए है। इसी फिल्म के ट्रेलर को अभिषेक ने ट्विटर पर शेयर किया था। इसपर एक यूजर्स ने कमेंट किया कि, आप किसी काम के नहीं हो। सिर्फ एक वजह से मैं आपसे जलता हूँ कि आपको बहुत खूबसूरत पत्नी मिली है और जिसके काबिल आप नहीं हो। यूजर के इस पर्सनल सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने लिखा कि, ओके, आपके विचारों के लिए शुक्रिया। बस यही सोचकर उत्सुक हूँ कि आप किसके बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि आपने कई सारे लोगों को टैग कर दिया है। मैं इलियाना और निक्की को जानता हूँ, जिनकी शादी नहीं हुई है। बचते है हम लोग, अजय, कुकी और सोहम। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मैरिटल स्टेटस के बारे में पता करके बताऊंगा।
Ok. Thank you for your opinion. Just curious.. who are you referring to because you’ve tagged a whole load of people? I know Ileana & Niki aren’t married that leaves the rest of us (Ajay, Kookie, Sohum) soooo…
P.S- will get back to you about @DisneyplusHSVIP ‘s marital status.— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) March 20, 2021
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का यह जवाब काफी चर्चा में है। अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म द बिग बुल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। इसमें अभिषेक के अलावा इलियाना और सोहम शाह भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की कहानी स्टॉक मार्केट के हुए घोटाले पर आधारित है। अभिषेक बच्चन इसमें हेमंत शाह नाम का किरदार निभा रहे है। बता दें कि स्टॉक मार्केट के घोटाले पर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्कैम 1992 नाम की वेब सीरीज भी आ चुकी है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में 8 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही अभिषेक की द बिग बुल दर्शकों को कितना पसंद आती है। यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
Sony Marathi’s ‘Kon Honar Crorepati’ signs up major brands
Prime Video unveils ‘Apocalypse Z: New World’ trailer
Netflix shows and films bring readers back to books
Prime Video to premiere crime drama ‘Chaar Yaar’ on Oct 23
Madhuri Dixit shares late mother’s life lessons on ‘KBC’ 18 


