ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया ने 10वें सप्ताह (6 मार्च 2021 से 12 मार्च 2021) की रेटिंग को जारी कर दिया है। बार्क द्वारा जारी रेटिंग के अनुसार, इस सप्ताह भी हिंदी जीईसी चैनलों में स्टार उत्सव ही शीर्ष पर है। 2875.64 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार उत्सव पहले स्थान पर है तो वहीं स्टार प्लस और जी अनमोल 2404.52 और 1859.68 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
बार्क इंडिया फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग-अलग रिपोर्ट जारी करता है। अगर हम फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर भी 2031.44 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार उत्सव ही शीर्ष पर है। इसके अलावा ज़ी अनमोल और सोनी पल 1584.48 और 1148.72 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 2391.8 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार प्लस शीर्ष पर है। इसके अलावा सोनी सब और ज़ी टीवी 1690.22 और 1400.31 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह भी बार्क की रेटिंग में स्टार उत्सव का ही जलवा था।
Govt’s OTT accessibility guidelines gives 36-month implementation period
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Efforts on to make India-Pak T20 WC cricket match a reality
Vikrant Massey scotches ‘Ramayana’ replacement reports
Man U co-owner Glazers make audacious bid for RCB, says a report
High-stakes pitches stole spotlight on ‘Bharat Ke Super Founders’ this week 

