ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो ने ऐलान किया है कि वो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का सह निर्माण करेगी। इस जानकारी को प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि , हम अपनी पहली सह निर्माण राम सेतु का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हैं। प्राइम वीडियो ने अपने इस ट्वीट में अक्षय कुमार, जैकलीन और नुसरत भरुचा को भी टैग किया है।
so excited to announce our first co-production – #RamSetu – a film which is a bridge between generations past, present and future! 💕
Looking forward to bringing this story to y’all with an exemplary cast and dream team!@akshaykumar @Asli_Jacqueline @Nushrratt @Abundantia_Ent pic.twitter.com/uu0G9Icjw6— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 17, 2021
आपको बता दें कि एमाजोन प्राइम वीडियो द्वारा सह निर्मित यह पहली फिल्म होगी जो प्लेटफॉर्म से पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु की बात करें तो इसमें अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कल यानी 18 मार्च को फिल्म राम सेतु की शूटिंग का मुहूर्त अयोध्या में किया जाएगा। बता दें कि राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे है, जिन्होंने तेरे बिन लादेन और परमाणु जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
प्राइम वीडियो के भारतीय निदेशक और कंटेंट हेड विजय सुब्रमनियम ने कहा कि, हमारे हर फैसले में ग्राहक का हिट सबसे ऊपर होता है। हमने ये भी पाया है कि भारतीय मिट्टी से जुडु कहानियां देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बेस भारतियों के बीच भी खूब देखी जाती हैं। इसी के चलते इस फिल्म में बतौर सह निर्माता एक नै शुरुआत करते हुए हमें ख़ुशी हो रही है।
Have a Story to Tell? Sony & WAVES Bazaar Want to Hear It
At 57th IFFI opening, Goa CM says State wants to be filmmaking hub
Times Now summit expands across south India
Hindu Janajagruti Samiti flays ‘Ramayana’ film for glorifying Ravan
Ali Fazal, BBC, CBC, Emmy winner Richie Mehta collab on ‘A Passage To India’
Kartik Malhotra joins NDTV as Senior Executive Editor, special projects
JioStar, Asian Paints bring ‘Bigg Boss’ house colours to homes
Xtendr partners with JioStar for XR-based fan engagement
BULLET Microdrama partners with Luv. com for ‘First Meets’
Hailee Steinfeld confirms return as Kate Bishop in ‘Avengers: Doomsday’ 

