सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के स्वामित्व वाला फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजरों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए नए-नए फीचर लेकर के आता ही रहता है। अब खबर है कि इंस्टाग्राम ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल लांच किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम का यह टूल बच्चों को सोशल मीडिया बुलिंग और हैरेसमेंट से बचाने में मदद करेगा।
इंस्टाग्राम के इस टूल से 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स को कोई मैसेज नहीं कर पाएगा। बता दें कि जब कोई यूजर्स 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स को मैसेज भेजने की कोशिश करेगा तो उसे नहीं भेजने का नोटिफिकेशन मिलेगा। हालांकि, अगर कोई बच्चा चाहता है कि उसे मैसेज करें तो वो मैसेज के लिए इजाजत दे सकता है। इस टूल के अलावा इंस्टाग्राम ने एक और टूल जारी किया है जो 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स को एडल्ट के साथ मेसेजिंग को लेकर के टिप्स देता है। बता दें कि यह टूल अपने आप ही संदिग्ध व्यवहार की पहचान करता है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह फीचर इसी महीने कई देशों में जारी हो जाएगा और जल्दी ही इसे ग्लोबली भी लांच कर दिया जाएगा।
इंस्टाग्राम ने लांच किया यह नया टूल
New Delhi, 04-March-2022, By IBW Team
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Indian blind women’s cricket team honored at ZEE Samvad Real Heroes
‘Cheekatilo’ emerges as Prime Video’s most-watched South original in launch week
Aditi Hydari, Barun Sobti to headline new Prime Video series
JioStar assembles 100+ experts for Men’s T20 WC 2026 

