निर्विवाद रूप से देश के नंबर 1 न्यूज़ चैनल ‘आजतक’ ने अपने मौजूदा #AajTakSabseTez कैंपेन के हिस्से के तौर पर आज सीरीज की तीसरी फिल्म लांच की! ‘अफवाह’ टाइटल वाली इस फिल्म में आज तक की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप हैं! इस फिल्म के जरिये यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर खबरों के नाम पर अफवाहें दिखाई जाएं तो यह समाज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है! यह फिल्म एक सैलून में शूट की गई है जो कि प्रतीकात्मक रूप से एक ऐसी जगह को दर्शाता है जहाँ दुनियाभर की खबरों पर चर्चा के दौरान अफवाहों का जन्म होता है!
बेहद चर्चित लेखक-निर्देशक प्रदीप सरकार द्वारा परिकल्पित और निर्देशित #AajTakSabseTez कैम्पेन देश में खबरों के मौजूदा माहौल पर व्यंग्य करता है और फेक न्यूज़ के इस दौर में कुछ लोगों के खबरें देने के निम्न स्तर के मानकों पर मनोरंजक तरीके से प्रकाश डालता है! पहली फिल्म ‘सच का बैंड’ शीर्षक से रिलीज़ हो चुकी है! इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कुछ न्यूज़ चैनल खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, जबकि दूसरी फिल्म ‘अचार गली’ दिखाती है कि कैसे ‘आजतक’ मसालेदार खबरें दिखाने में विश्वास नहीं करता जो कि बाकी न्यूज़ चैंनलों द्वारा अपनाए जाने वाले ट्रैंड से बिलकुल अलग है!
पिछले बीस सालों से भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे भरोसेमंद न्यूज़ चैनल होने के नाते ‘आज तक’ और इसके साहसी पत्रकारों ने दर्शकों के सामने हर बड़ी घटना का हर पक्ष पेश किया है! ,ऐसी समय में, जब कई न्यूज़ चैंनलों का झुकाव जगजाहिर है, ‘आजतक‘ ने बिना किसी का पक्ष लिए हमेशा बीच का रास्ता अपनाया है! जैसे-जैसे शोर-शराबा बढ़ता है, एक ऐसे साझा मंच की जरुरत बढ़ती जाती है जहां सभी पक्षों को सुना जा सके! एक ऐसी जगह की जरुरत होती है जहां लोग सहमत या असहमत हो सकते हों! ये वक्त का तकाज़ा है!
‘आजतक’ ऐसी ही जगह है जहां सबको सुना जा सकता है और एक स्वस्थ संवाद हों सकता है!
ये फिल्में सच के साथ खाड़ी होने की ‘आजतक’ की लगन दिखाती हैं और निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट भी लाएंगी!
आप फिल्म को यहां देख सकते हैं:
#AajTakSabseTez कैम्पेन की तीसरी फिल्म ‘अफवाह’ भारतीय समाचार जगत में हलचल मचा रही हैं! नई फिल्म खबरों के नाम पर अफवाहें दिखाने के बेकाबू चलन पर व्यंग्य करती हैं
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
‘Hope’ to release in India on Sept 25
‘Hunkkaar: The Roar’ teaser unveiled
Rohan Chincholi gets new role at Havas Media Network India
‘Outer Banks’ S5 tops Netflix global chart
8Bit Creatives to produce global chess league S4 

