बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के टाइटल को लेकर के विवाद हो गया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने मांग की है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम को बदला जाए। उनका कहना है कि इससे काठियावाड़ी शहर का नाम ख़राब हो रहा है।
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की एक ताकतवर औरत गंगूबाई की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से ली गयी है।
Maharashtra Congress MLA Amin Patel demands that title of Sanjay Leela Bhansali's upcoming film #GangubaiKathiawadi be changed, claims it maligns the name of Kathiawad city
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2021
अभी हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर साझा किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में है। फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम किरदार में है। फिल्म में अजय देवगन एक गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी इसी साल 30 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली की फिल्म का विरोध किया गया हो। इससे पहले भी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर के विवाद हुआ था। विवाद इतना हुआ था कि फिल्म की रिलीज़ डेट को भी बदलना पड़ गया था।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
India b’band, telecom services subs bases rise in July: TRAI data
Anil Kapoor-hosted show to debut on JioStar network Sept 19
Google unveils new AI model Gemini 3.5 Transcribe
Zee to focus on sports, animation to build new opportunities
Danny Ramirez joins Universal Pictures’ ‘Miami Vice ’85’ cast 


