ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्राइम वीडियो अपनी वेब सीरीज तांडव को लेकर के विवादों में था ही अब खबर है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्राइम वीडियो को तेलुगू फिल्म ‘वी’ को प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है।
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध तेलुगू फिल्म ‘वी’ के मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने अभिनेत्री साक्षी मालिक की तस्वीर को फिल्म में बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल किया। कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो को 24 घंटे के भीतर फ़िल्म को तब तक प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा है, जब तक कि फोटो को फ़िल्म से डिलीट नहीं कर दिया जाता है।
फिल्म में साक्षी मालिक की तस्वीर का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के करने को लेकर के साक्षी मालिक ने मेकर्स पर कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है। साक्षी मालिक की वकील का कहना है कि साक्षी मालिक की तस्वीर को फिल्म में सेक्स वर्कर बताते हुए इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि किसी की तस्वीर खास कर के निजी तस्वीर को बिना व्यक्ति की अनुमति के इस्तेमाल करना बड़ा अपराध है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि प्राइम वीडियो इस फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटा ले। इस मामले पर अगली सुनवाई 8 मार्च को होनी है।
आपको बता दें कि फिल्म वी प्राइम वीडियो पर पिछले साल 5 सितम्बर को रिलीज़ हुई थी।
GTPL Hathway reports steady FY26 growth, launches HITS platform for expansion
JioHotstar brings HBO Max to India with expanded WBD partnership
TRAI nudges DPOs on DAS audits, other compliance norms
Singing sensation Asha Bhosle passes away at 92; tributes pour in
Gurjeev Singh Kapoor to lead Hathway Cable as CEO
Anubhav Sinha’s ‘Assi’ to premiere on ZEE5 Hindi on April 17
Prime Video drops ‘Good Omens’ finale trailer, sets May 13 premiere
ZEE5 Global to premiere ‘Ashakal Aayiram’ on April 17
Ahaan Pandey, Aneet Padda reunite with Mohit Suri for new YRF love story
Kartik Aaryan’s ‘Naagzilla’ shifts release to Feb 2027 

