बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। कंगना आजकल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी ही रहती है। अब खबर है कि कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर मानहानि मामले में वारंट जारी किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले में मुंबई मजिस्ट्रेट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, समन भेजे जाने के बावजूद कंगना के कोर्ट में पेश ना होने की वजह से कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। आपको बता दें कि कंगना को एक फ़रवरी को समन प्राप्त हुआ था और एक मार्च को उन्हें कोर्ट में पेश होना था। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।
आपको बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना पर गलत बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर का कहना था कि कंगना की बयानबाज़ी की वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
18th IDSFFK to begin on October 2
Netflix announces reality show ‘Monopoly’
Apple TV premieres Anya Taylor Joy’s ‘Lucky’
Amazon Music India to livestream ‘Fuji Rock Festival 2026’
Aparshakti Khurana releases new song ‘Manmohneya’ 


