माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए नए फीचर्स और अपडेट को लेकर आता ही रहता है। इसी कड़ी में ट्विटर ने अपने यूजरों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स डायरेक्ट मैसेज में वॉइस मैसेज भी भेज सकेंगे। आपको बता दें कि यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स लिए उपलब्ध हो गया है। इस फीचर से यूजर्स अधिकतम 140 सेकंड तक का ही वॉइस मैसेज भेज सकेंगे।
इस नए फीचर को लेकर के ट्विटर इंडिया के मैनेंजिंग डायरेक्टर मनीष महेश्वरी ने कहा कि, भारत ट्विटर के लिए प्राथमिकता वाला देश है और इसलिए वे लगातार नए फीचर को टेस्ट कर रहे हैं और सेवा पर यूजर्स के अनुभव से सीख रहे हैं। हम देश में डीएम में वॉइस मैसेज लाकर के काफी उत्सुक हैं। इससे लोगों को खुद को व्यक्त करने का एक नया तरीका मिलेगा।
वैसे आपको बता दें कि वॉइस मैसेज फीचर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी पहले से ही उपलब्ध है।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Disney Games unveils ‘Kingdom Hearts IV’, ‘Wolverine’, ‘Fortnite’ crossover
Delhi HC pushes CBFC, Govt, industry to ensure film accessibility
Ravi Kishan’s ‘Clean Up Company’ trailer released
Vipul, Shefali Shah-promoted Sunshine Pic mobilises funding ahead of IPO
Z5 unveils new Tamil content slate, including AI-powered stories 


