फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि, अगर आपकी निजता प्रभावित हो रही है तो व्हाट्सऐप को डिलीट कर दीजिए।
आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी, जिसमें कहा गया था कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के सरकार को कोई एक्शन लेना चाहिए, ये यूजर्स की निजता का उल्लंघन है। व्हाट्सऐप आम लोगों से जुडी हुई निजी जानकारियों को साझा करना चाहता है। इस पर रोक लगाने की जरुरत है।
अदालत में व्हाट्सऐप की ओर से दलील देते हुए कहा गया कि, व्हाट्सऐप का इस्तेमाल पूरी तरह से सुरक्षित है और यूजर्स की निजता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। दो दोस्तों की आपसी बातचीत को किसी भी थर्ड पार्टी को शेयर नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ और सिर्फ व्हाट्सऐप बिजनेस से जुड़े ग्रुप्स के लिए है।
वैसे आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के बढ़ते विवाद को बीच कंपनी ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को आगे के लिए स्थगित कर दिया है। अब यूजर्स के पास नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए 15 मई 2021 तक का वक़्त है। पहले यह डेडलाइन 8 फरवरी 2021 तक थी।
इस दौरान कंपनी व्हाट्सऐप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को यूजर्स को समझाएगी।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Mohanlal’s ‘Athimanoharam’ set for Christmas release
‘Anaganaga Oka Raju’ premieres on Zee Telugu
Zee adds six new brands for FIFA WC ‘26 coverage
Rajkummar Rao turns Ujjwal Nikam in ‘Prahaar’
Zed Black joins India-Ireland T20I series as silver sponsor 


