वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो देखने के साथ-साथ सीधे तौर पर प्रोडक्ट भी खरीद सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों को आधार माने तो यूट्यूब के इस फीचर की टेस्टिंग अभी अमेरिका के चुनिंदा एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स पर हो रही है और जल्दी ही इसे सभी के लिए जारी किया जा सकता है। यूट्यूब के इस नए अपडेट के जारी होने के बाद यूजर्स को वीडियो में शॉपिंग बैग का आइकन देखने को मिलेगा, जिस पर क्लिक करके यूजर्स शॉपिंग कर सकते हैं।
अपने इस नए फीचर पर यूट्यूब का कहना है कि, नए फीचर से यूजर्स और प्रोडक्ट सप्लायर दोनों को फायदा होगा। व्यूअर्स को वीडियो के साथ प्रोडक्ट की पूरी लिस्ट एक बैग आइकन के साथ दिखेगी, जो वीडियो में बायीं तरफ होगी।
आपको बता दें कि, सभी प्रोडक्ट का डाटा गूगल शॉपिंग टूल के साथ लिंक होगा।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Mohanlal’s ‘Athimanoharam’ set for Christmas release
‘Anaganaga Oka Raju’ premieres on Zee Telugu
Zee adds six new brands for FIFA WC ‘26 coverage
Rajkummar Rao turns Ujjwal Nikam in ‘Prahaar’
Zed Black joins India-Ireland T20I series as silver sponsor 


