फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के विवादों में घिरा हुआ है। इस बीच व्हाट्सऐप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है कि, यूजर्स के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण वो अपने प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्थगित कर रहा है।
आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, 8 फरवरी को किसी को भी अपना अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सऐप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को सही करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं।
इससे पहले व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सफाई दी थी कि, यूजर्स के निजी चैट इससे प्रभावित नहीं होंगे। नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। यूजर्स की चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। हालाँकि, जब इसका भी कोई खास असर होता हुआ नहीं दिखा तो व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्थगित करने का फैसला लिया।
बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की गयी है।
वैसे व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का फायदा दूसरे ऐप्स को खूब हो रहा हैं। यूजर्स व्हाट्सऐप के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें सिग्नल ऐप को खूब डाउनलोड किया जा रहा है। शायद यही वजह है कि, सिग्नल ऐप एप्पल स्टोर पर व्हाट्सऐप को पीछे करके भारत में फ्री ऐप में शीर्ष पर आ गया है।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Mohanlal’s ‘Athimanoharam’ set for Christmas release
‘Anaganaga Oka Raju’ premieres on Zee Telugu
Zee adds six new brands for FIFA WC ‘26 coverage
Rajkummar Rao turns Ujjwal Nikam in ‘Prahaar’
Zed Black joins India-Ireland T20I series as silver sponsor 


