लोकप्रिय फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया है। दरअसल, अब राजीव करण जौहर की टैलेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) का पद संभालेंगे। बता दें कि, इसकी घोषणा धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी ने प्रेस रिलीज़ जारी करके दी है।
करण जौहर ने पिछले साल ही धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी की शुरुआत की थी, जिसका अब सीओओ राजीव मसंद को बनाया गया है। करण का मानना है कि, राजीव मसंद धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के लिए सही रहेंगे। राजीव मसंद एजेंसी और कलाकारों को सही दिशा देंगे।
बता दें कि, राजीव मसंद ने 16 साल की ही उम्र से पत्रकारिता करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में उन्होंने बड़े अख़बारों व न्यूज़ चैनलों के लिए काम किया। आज वो एक फिल्म समीक्षक के तौर पर काफी लोकप्रिय है।
राजीव मसंद की नई पारी पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, राजीव ने सुशांत और मेरे बारे में बहुत जहर उगला है। वह हमेशा से स्टार किड्स के तलवे चाटते रहे और हमारी अच्छी फिल्मो को भी नकारात्मक प्रतिक्रिया देते रहे। वह पत्रकार होते हुए भी करण जौहर के चमचे थे। अच्छा हुआ कि उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी और करण जौहर के साथ जुड़ गए।
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
JioStar lines up power-packed festive world TV premieres
Airtel ups value for postpaid subs; adds iCloud+ service
Shemaroo Filmi Gaane crosses 75 million YouTube subscribers
Why Chrome DM data matters in cross-screen media economy
Netflix sets december 17 premiere for ‘Quiztopia’ 


