बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी से कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में कंगना का वजन काफी अधिक लग रहा है और साथ ही वो 90 के दशक वाले कपड़ों को पहने हुए नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
फिल्म थलाइवी का ट्रेलर कल (23 मार्च) को रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन उससे पहले आज कंगना रनौत ने फिल्म से कुछ तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करके फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, थलाइवी का ट्रेलर लांच होने में बस एक दिन बाकी है। इस बायोपिक की शूटिंग के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ महीनों के अंतराल पर इसे कम करना सिर्फ यह ही एक चुनौती नहीं थी। कुछ घंटों के इंतजार के बाद जया हमेशा के लिए आपकी है।
One day to go for the trailer launch of #Thalaivi
Gaining 20 kgs and loosing it all back within a span of few months wasn’t the only challenge that I faced while filming this Epic Biopic, wait is getting over just in few hours Jaya will be your forever ❤️ pic.twitter.com/yeLDPfCdFQ— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 22, 2021
आपको बता दें कि कंगना ने इससे पहले फिल्म थलाइवी से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी साझा किया था।
फिल्म थलाइवी में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
Govt starts initiatives on AI skilling, MYWAVES, FreeDish tuners
‘Dhurandhar2’ BO run strong; tops Rs. 550cr mark globally
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
NCW summons Nora, Sanjay Dutt, Badshah over obscene songs
‘Bridgerton’ S5 to focus on Francesca’s story creating different buzz
MX Player ropes in actor Arjun Rampal to headline ‘Billionaire’
US-based Somani-led consortium aiming to buy IPL franchise RR
Karnataka milk brand Nandini to power RCB in IPL 2026 

